{"_id":"688683ecca7c93157904c2c9","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-corn-overturned-on-pankha-road-the-road-remained-closed-for-three-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143978-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंखा रोड पर मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, तीन घंटे तक बंद रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंखा रोड पर मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, तीन घंटे तक बंद रहा रास्ता
विज्ञापन
उझानी में पंखा रोड पर पलटी मक्का लदी ट्रॉली। संवाद
उझानी। पंखा रोड की सड़क के गड्ढे में पहिया जाने से रविवार सुबह छह बजे मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। इससे पंखा रोड होकर आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। छोटे वाहनों को भी पुरानी अनाज मंडी के रास्ते निकलना पड़ा।
अढ़ौली फाटक के रास्ते मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली को पंखा रोड स्थित अनाज गोदाम में अनलोड किया जाना था। नगर निवासी चालक चंद्रपाल ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर पंखा रोड पर पहुंचे, उसी दौरान ट्रॉली का पहिया नगला मोड़ स्थित पुलिया के पास सड़क पर गहरे गड्ढे में चला गया। इससे ओवरलोड ट्रॉली गोदाम की दीवार के पास पलट गई। ट्रैक्टर के पहिये भी उठ गए। चालक ने बताया कि वह ट्रैक्टर से कूदते समय मामूली रूप से घायल है। व्यापारी ने चालक को प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज भी कराया है।
हादसे के बाद अन्य वाहनों को पंखा रोड होकर अढ़ौली फाटक के रास्ते कादरचौक रोड की ओर जाने का रास्ता भी नहीं बच पाया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। मक्का और ट्रैक्टर- ट्रॉली हटने के बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया। इस दौरान भारी वाहन पुरानी अनाज मंडी के रास्ते स्टेशन रोड होकर अढ़ौली फाटक की ओर निकले।