फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up nikay chunav 2023 many leaders wants ticket from BJP in Badaun

UP Nikay Chunav 2023: बदायूं में भाजपा से टिकट पाने के लिए कुल 145 आवेदन, सपा में अब तक 10 दावेदार

Thu, 13 Apr 2023 04:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 04:27 PM IST
सार

भाजपा से जिले की सभी सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 145 आवेदन आए हैं। वहीं सपा से अभी तक बदायूं सीट के लिए करीब 10 आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन
up nikay chunav 2023 many leaders wants ticket from BJP in Badaun
भाजपा और सपा के चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में निकाय चुनाव के लिए दावेदारों के साथ ही राजनीतिक दल भी तैयारी में जुटे हैं। भाजपा ने आवेदन लेकर लखनऊ भेजने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली, जबकि समाजवादी पार्टी में अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। भाजपा से जिले की सभी सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 145 आवेदन आए हैं। इनमें बदायूं नगर पालिका परिषद के 14 आवेदन भी शामिल हैं। सपा से अभी तक बदायूं सीट के लिए करीब 10 आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन

अब तक भाजपा और सपा के बीच ही रहा मुकाबला 

अब तक निकाय चुनाव में भाजपा और सपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है। केवल नगर पालिकाओं की बात करें तो साल 2017 में हुए चुनाव में भाजपा और सपा ने तीन-तीन पालिकाओं में जीत हासिल की थी। सहसवान नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता था। हर बार की तरह इस बार भी दावेदारों की सबसे लंबी लाइन भाजपा में हैं। शहर नगर पालिका से 14 आवेदन पार्टी को प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सहसवान से आठ, बिसौली से 15, ककराला से तीन, बिल्सी से सात, उझानी से 10 और दातागंज नगर पालिका से 12 लोगों ने भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया है, जिन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर पंचायतों पर गौर करें तो 14 नगर पंचायतों से कुल 76 आवेदन भाजपा के पास आए हैं। नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 10 आवेदन उसावां से हुए हैं जबकि सबसे कम दो उसहैत से हुए हैं। बुधवार को आवेदन लेने की अंतिम तारीख थी, जिसके बाद इन्हें पार्टी के लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं से प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि 18 अप्रैल से पहले नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा सपा से शहर सीट के लिए करीब 10 आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और बसपा में प्रत्याशियों का टोटा

कांग्रेस और बसपा में प्रत्याशियों का टोटा इस बार भी है। पिछली बार कांग्रेस ने राजरानी को प्रत्याशी बनाया था जबकि बसपा से प्रीति साहू मैदान में थीं। पिछले चुनाव में प्रीति साहू तीसरे तथा राजरानी चौथे स्थान पर रहीं थीं। माना जा रहा है कि इस बार कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदल सकती है जबकि बसपा से प्रीति साहू के ही मैदान में उतरने की चर्चा है।

पिछले चुनाव में ये चुने गए पालिकाध्यक्ष

  • बदायूं- दीपमाला गोयल- भाजपा
  • बिल्सी- अनुज वार्ष्णेय- भाजपा
  • दातागंज- आकाश वर्मा- भाजपा
  • ककराला- शमा परवीन- सपा
  • उझानी- पूनम अग्रवाल- सपा
  • बिसौली- अबरार अहमद- सपा
  • सहसवान- बाबर मियां- निर्दलीय

भाजपा के निकाय चुनाव जिला संयोजक आशीष शाक्य ने बताया कि जिले की सात नगर पालिका तथा 14 नगर पालिकाओं से 145 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। इन्हीं में से विचार किया जाना है। आवेदकों के नाम लखनऊ मुख्यालय भेज दिए गए हैं। वहीं से नामों की घोषणा की जाएगी। नगर पालिका सभासदों के नामों की घोषणा भी लखनऊ मुख्यालय से या क्षेत्रीय कार्यालय आगरा से की जाएगी। पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि शहर पालिका सीट के लिए करीब 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अन्य पालिका तथा पंचायतों से भी आवेदन आए हैं। आवेदन लेने की प्रक्रिया अभी चल रही है। आवेदक के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य और समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता अनिवार्य है।

बदायूं शहर : जातिवार मतदाता (अनुमानित)

जाति             मतदाता
ब्राह्मण   -      9500
क्षत्रिय     -       4500
वैश्य        -     14500
कायस्थ   -      6500
पंजाबी  -           2700
साहू     -        6000
मौर्य    -         5000
प्रजापति   -    2500
यादव      -       2000
पाली      -       1000
कश्यप     -        5000
जाटव    -         4400
कुर्मी     -        2500
धोबी     -        2000
स्वर्णकार -    1200
पटवा     -        600
ईसाई      -       500

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed