{"_id":"68f53b3e7329be1cdd00e0b9","slug":"a-third-youth-died-among-the-bike-riders-who-collided-with-a-parked-pickup-badaun-news-c-123-1-sbly1035-149341-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खड़ी पिकअप से टकराए बाइक सवारों में तीसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खड़ी पिकअप से टकराए बाइक सवारों में तीसरे युवक की भी मौत
विज्ञापन
केशव मौर्य। फाइल फोटो
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर तीन दिन पहले खड़ी पिकअप से बाइक सवारों की भिड़ंत में घायल हुए तीसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। शव घर पर पहुंचते ही परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
मृतक केशव मौर्य (18) पुत्र स्व. सुरेश कोतवाली क्षेत्र में कछला कस्बे के मुरावननगला मोहल्ले के रहने वाले थे। तीन दिन पहले वह अपने मोहल्ले के ही किशनपाल पुत्र धर्मपाल और बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी राजमिस्त्री सूरजपाल पुत्र मैकूलाल के साथ बाइक से दहेमू जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की खड़ी पिकअप में पीछे से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में किशनपाल और सूरजपाल की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शनिवार रात करीब एक बजे केशव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घायल केशव के सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। बाइक सवार तीनों युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। पोस्टमॉर्टम कराके केशव का शव लेकर परिवार के लोग रविवार अपराह्न घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां भी काफूर हो गईं। केशव के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाई और एक बहने में सबसे छोटे केशव अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि हादसे के बाद से पिकअप पुलिस के कब्जे में है।