फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A team of three inspectors reached the Shishu Vidya Mandir in Bagrain.

Budaun News: बगरैन के शिशु विद्या मंदिर पहुंची तीन निरीक्षकों की टीम

Tue, 18 Nov 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A team of three inspectors reached the Shishu Vidya Mandir in Bagrain.
बगरैन के ​शिशु विद्यामंदिर में प्रार्थना सभा में बैठे निरीक्षक। संवाद
बदायूं। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बगरैन में तीन सदस्यीय टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ-साथ शैक्षिक स्तर सुधारने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण करने के लिए शेरगढ़, बरेली सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामआसरे शुक्ला के साथ तीन सदस्यीय निरीक्षण अधिकारियों की टीम रही। टीम में मऊ विद्यामंदिर से वीरेंद्र गंगवार भी शामिल रहे। निरीक्षकों की टीम ने सबसे पहले कार्यालय के लेखा विभाग की सघन जांच की। कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वंदना विभाग से लेकर पठन- पाठन, विद्यालयी अनुशासन, शिक्षण प्राणली व शारीरिक विभाग की गतिविधियों का सूक्ष्म दृष्टि से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय द्वारा संचालित संस्कार केंद्र का निरीक्षण करते हुए केंद्र संचालक वीरेंद्र आचार्य के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान छात्र संसद, प्रबन्ध समिति व पूर्व छात्र के साथ बैठक कर विद्यालय के विकास व अनुशासन के संबंध में विचार विमर्श भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकित शर्मा, व्यवस्थापक दीनदयाल, कोषाध्यक्ष विक्रांत, अध्यक्ष मुकेश पाराशरी, रोहित, असलेंद्र, आदित्य, पुष्पेंद्र, प्रीति, सुरक्षा व शालिनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed