फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A student who went to the roof to chase away a monkey died due to electric shock from a high tension wire

Budaun News: बंदर भगाने छत पर गए छात्र की हाईटेंशन तार का करंट लगने से मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A student who went to the roof to chase away a monkey died due to electric shock from a high tension wire
छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
दहगवां। स्कूल जाने को तैयार छात्र छत पर बंदर भगाने गया तो उसे हाईटेशन तार का करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले विजय प्रताप यादव सेना से सेवानिवृत हुए हैं। हाल ही में वह पुलिस में भर्ती हुए और ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा पीयूष यादव कक्षा 11 का छात्र है। वही छोटा बेटा मयंक यादव (14) कक्षा सात की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह स्कूल जाने को तैयार हो रहा था। उसी दौरान छत पर बंदर आ गए। बंदरों को भगाने के लिए वह छत पर चला गया। बंदरों को भगाने के लिए उसने छत पर रखा स्टील का पाइप उठा लिया। उससे बंदर को मारने दौड़ा तो मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से पाइप छू गया। इससे उसको करंट लग गया। चीख सुनकर परिवार के लोग छत पर दौड़कर पहुंचे। तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। उसको निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। शाम को करीब चार बजे पिता सहारनपुर से घर पहुंचे तो कहा कि बेटा जिंदा है। उन्होंने डॉक्टर को बुलाया और ऑक्सीजन लगाकर अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। उन्होंने बबराला में निजी चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। फिर वह शव लेकर घर लौट आए।

छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed