{"_id":"67c603185e91f729420f7c59","slug":"a-student-died-after-getting-stuck-to-the-current-flowing-in-the-wire-in-the-field-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135152-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में लगे तार में आ रहे करंट से चिपककर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में लगे तार में आ रहे करंट से चिपककर छात्र की मौत
Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव नगला बारह में खेत में लगे लोहे के तार में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से कक्षा पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पिता ने खेत मालिक पर बेटे की जान लेने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी मुकेश का बेटा गौतम (12) कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। सोमवार सुबह वह दोस्तों के साथ खेतीहर इलाके में खेलने गया था। वह गांव के ही एक ग्रामीण के खेत के पास से गुजर रहा था। इसी बीच छात्र का हाथ खेत में लगे लोहे के तार से छू गया। इस बीच करंट लगने से छात्र बेसुध हो गया। दोस्त की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने छात्र के परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने डंडे की मदद से छात्र को तार से अलग किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। छात्र के पिता ने बताया कि उनके गांव के ही ग्रामीण के खेत में मटर की फसल थी। इस वजह से उसने खेत के चारों ओर लोहे का तार लगा रखा है। इसमें वह करंट छोड़ देता था। इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।