{"_id":"696156e7a4c057068e00efd7","slug":"a-story-of-a-shop-burglary-was-fabricated-to-claim-insurance-benefits-badaun-news-c-123-1-bdn1037-154657-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीमा का लाभ लेने के लिए रची दुकान में चोरी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीमा का लाभ लेने के लिए रची दुकान में चोरी की कहानी
विज्ञापन
बरामद मोबाइल के साथ दुकानदार
बिसौली। बीमा की राशि हड़पने के लिए शॉप के मालिक ने 36 मोबाइल और अन्य सामान चोरी होने का ड्रामा किया था। शक होने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तब पूरा खेल सामने आ गया। पुलिस ने श्मशान की भूमि में छुपाए सभी मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
बिल्सी मार्ग पर भुवनेश मोबाइल शॉप है। उसके मालिक ने बृहस्पतिवार को थाने में 36 स्मार्ट फोन और 24 कीपेड फोन चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर में भुवनेश ने दुकान का ताला न टूटने की बात कही थी। इस बात से पुलिस को दुकानदार पर शक हो गया। सीओ सुनील कुमार सिंह और कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने भुवनेश से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया।
भुवनेश ने पुलिस को बताया कि दुकान का बीमा है। उसका लाभ लेने के लिए चोरी की कहानी गढ़ी थी। दुकानदार के बताने पर उपनिरीक्षक राममेहर सिंह और अमित चौहान, कांस्टेबल राजीव कुमार और रवि कुमार ने श्मशान की भूमि में छुपाकर रखे सभी मोबाइल बरामद कर लिए। सीओ सुनील कुमार बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।