फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A state-of-the-art Centre of Excellence will be set up at the Government Polytechnic at a cost of Rs 5.47 crore.

Budaun News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 5.47 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Thu, 27 Aug 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 27 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art Centre of Excellence will be set up at the Government Polytechnic at a cost of Rs 5.47 crore.
बदायूं। युवाओं को आधुनिक, रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले को बड़ी सौगात मिली है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय पॉलिटेक्निक में लगभग 5.47 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी। परियोजना का निर्माण कार्य 31 मई 2027 से पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य के लिए शाहजहांपुर जल निगम की सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था बनाया है।
विज्ञापन

सेंटर को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें थ्रीडी प्रिंटर सहित कई आधुनिक मशीनें शामिल हैं। कुछ मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में पहुंच भी चुकी हैं। टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवाओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, आधुनिक औद्योगिक तकनीक, स्मार्ट ऑटोमेशन तथा नवीनतम तकनीकी कौशल से संबंधित प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त होगा। सेंटर का मुख्य उद्देश्य युवाओं और उद्योगों के बीच मौजूद कौशल अंतर को कम करना है। सेंटर में स्थापित होने वाली अत्याधुनिक मशीनों, उपकरणों और स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से छात्रों को हैंड्स-ऑन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं को अपने ही जनपद में विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार होकर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का रोजगार और स्टार्टअप भी स्थापित कर सकें। यह सेंटर युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप की भावना को भी विकसित करेगा। उन्होंने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना जनपद के तकनीकी विकास की एक नई पहचान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed