फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A special campaign will be held on the 10th and 11th, with BLOs (Booth Level Officers) present at all polling booths.

Budaun News: 10 व 11 को विशेष अभियान, सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

Sat, 10 Jan 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A special campaign will be held on the 10th and 11th, with BLOs (Booth Level Officers) present at all polling booths.
बदायूं। जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए जनपद में 10 जनवरी एवं 11 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं से फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) तथा फॉर्म-8 (संशोधन) मय घोषणा पत्र अनुलग्नक-4 के साथ प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही 11 जनवरी को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली का वाचन भी करेंगे, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका तत्काल सुधार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज और कार्यालय रहेंगे खुले
डीएम ने बताया कि जिले के जिन विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों एवं कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित हैं, वे 10 व 11 जनवरी को खुले रहेंगे, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed