फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A ruckus broke out during a wedding procession protesting caste-related songs; a woman was injured in stone pelting.

Budaun News: बरात में जातिसूचक गाने के विरोध में बवाल, पथराव में महिला घायल

Sun, 02 Nov 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A ruckus broke out during a wedding procession protesting caste-related songs; a woman was injured in stone pelting.
मारपीट के बाद हुए पथराव का दृश्य। स्रोत- सोशल मीडिया
उघैती। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा में शनिवार देर रात बरात चढ़ने के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। गाना बंद करने की बात कहने पर बरात में शामिल कुछ लोगों ने विरोध करने वालों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बराती व लड़की पक्ष के युवकों व गांव के दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सरैरा निवासी विद्यारत्न की बेटी की बरात शनिवार रात करीब 11 बजे नागर पुखरा गांव से आई थी। बैंड-बाजे के साथ बरात चढ़ाई जा रही थी। इस दौरान डीजे पर जातिसूचक गाना बार-बार तेज आवाज में बजाया जा रहा था। काफी देर तक जब गाना बंद नहीं हुआ तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने आवाज कम करने और गाना बदलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर बरातियों में शामिल कुछ लोग भड़क गए और विरोध कर रहे युवकों से मारपीट करने लगे। भीड़ से जान बचाने के लिए युवक पास में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिजनेस कुमारी के घर में घुस गए। हमलावरों ने वहां भी पीछा कर घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान घर के दरवाजे, खिड़कियां और सामान टूट गए तथा परिवार की महिलाओं से भी अभद्रता की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समें घायल भी हो गईं।
पूरे घटनाक्रम से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद उघैती थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। रविवार को इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से लोग पूरे दिन थाने पर जमा रहे। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज
गांव सरैरा में हुई घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से उघैती पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed