{"_id":"675b2a25f74524b53a086cdf","slug":"a-report-will-be-filed-against-16-people-including-bjps-bilsi-mla-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130890-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 16 पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 16 पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में जो आरोप लगाए हैं वह बेहद गंभीर हैं। आरोप है कि शहर से सटी 16 करोड़ रुपये की जमीन को हड़पने के लिए विधायक व उसके गुर्गों ने पीड़ित परिवार को जमकर यातनाएं दीं। पुलिस को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया। पीड़ित के चचेरे भाई को पुलिस से पिटवाया। पीड़ित युवक पर मुकदमे दर्ज कराए, बाद में उनमें फाइनल रिपोर्ट भी लगवाई।
सिविल लाइंस निवासी युवक का कहना है कि शहर से सटी 20 बीघा से अधिक जमीन पर वर्ष 2022 में बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की नजर पड़ गई। प्लाटिंग के लिए 80 लाख रुपये बीघा में जमीन खरीदने का विधायक से सौदा तय हुआ। विधायक की तरफ से एक लाख रुपये का बयाना दिया गया।
एग्रीमेंट के दौरान 40 प्रतिशत रकम न देने पर विवाद हो गया। विधायक के भाइयों और गुर्गों ने गाली-गलौज की तो पीड़ित के चचेरे भाई ने भी उसका जवाब दिया। यह बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने पीड़ित के चचेरे भाई को पुलिस से पकड़वा लिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विधायक व पुलिस के डर से चचेरे भाई ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को हत्या का रूप देते हुए पीड़ित युवक व उसके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इतना ही नहीं मृत चचेरे भाई की पत्नी की तरफ से पीड़ित युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। परिवार व खुद को फंसता देख पीड़ित युवक ने विधायक को जमीन देने का वादा कर दिया। इसके बाद विधायक ने दोनों मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगवा दी।
फिर पीड़ित और उसके परिवार से एक सादा कागज पर हस्ताक्षर कराकर फर्जी एंग्रीमेंट तैयार करने का प्रयास किया गया। 17 सितंबर 2024 को पीड़ित युवक की पत्नी और मां को विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया। आरोप है कि विधायक हरीश शाक्य, हरीशंकर व्यास और बरेली के आनंद प्रकाश अग्रवाल ने युवक की पत्नी से दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा- विधायक का जमीन के विवाद से कोई लेना-देना नहीं
जब पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया तो कोर्ट ने पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस से मांगी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विधायक और इनके भाइयों का जमीन के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही महिला ने दुष्कर्म के जो आरोप लगाए हैं वह भी गलत हैं, जबकि महिला का दावा है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है।
तीन दिन तक पुलिस ने थाने में बंद करके की थी पिटाई
पीड़ित ने वाद में यह भी कहा है कि 6 नवंबर वर्ष 2022 को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तीन दिन तक उसकी पिटाई की गई। बाद में पुलिस ने उसे हरीशंकर व्यास और अनेगपाल के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह उसे शहर के एक लॉन में ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया।
मुकदमे में एफआर लगवाने के लिए एक करोड़ रुपये लिए
विधायक के दबाव में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस द्वारा एफआर लगवाने के लिए विधायक ने एक करोड़ रुपये मृतक के परिवार को देने के लिए कहा। साथ ही कुछ जमीन नाम करने की बात भी कही। पीड़ित ने 11 लाख रुपये नकद दिए। साथ ही दस चेक 89 लाख रुपये के दिए, जो बैंक में कैश करा लिए गए। कहा गया है कि विधायक व उनके गुर्गों ने 30 लाख रुपये अपने पास रख लिए। केवल 70 लाख रुपये मृत युवक की मां को दिए।