फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report has been filed against two councilors of the municipality on the charges of making a deed of marriage using a fake cheque.

Budaun News: नगर पालिका के दो सभासदों पर फर्जी चेक से बैनामा कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 29 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against two councilors of the municipality on the charges of making a deed of marriage using a fake cheque.
बदायूं। चौबीस लाख का फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा कराने पर कोतवाली पुलिस ने दो सभासदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों सभासदों ने 48 लाख रुपये में प्लाट का बैनामा कराया था। मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों सभासदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी जफर आलम का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। उन्हाेंने एक साल पहले अपने भाई नवेद आलम को नाहर खां सराय में स्थित पैतृक संपत्ति की पॉवर ऑफ अटार्नी दे दी थी। उनके भाई ने 18 नवंबर 2023 को जमीन का बैनामा 48 लाख रुपये में सोथा और फरशोरी टोला निवासी सभासद मोहम्म्द नईम व फिरोज खान उर्फ पम्मी के नाम कर दिया। जबकि इस जमीन का सर्किल रेट काफी ज्यादा था। बावजूद इसके दोनों वार्ड सदस्यों ने उनके भाई पर मानसिक दबाव बनाकर जमीन का बैनामा करा लिया। वह उस दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। बैनामे के दौरान 24 लाख रुपये का चेक दे दिया तथा 24 लाख रुपये का दूसरे चेक बाद में देने को कहा। चेक जब बैंक में लगाया तो पता चला कि वह फर्जी है। पुलिस के न सुनने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में की गई। जिस पर पुलिस ने बुधवार को दोनों सभासद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed