फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report has been filed against six people including the former head

Budaun News: पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against six people including the former head
कुवंरगांव। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा मझरा मुराव गौटिया निवासी गुलशाना पत्नी मो. इमरान ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुलशाना ने बताया कि उनके पति मो. इमरान हुसैनपुर में डाक्टरी की दुकान चलाते थे। आरोप लगाया कि 20 अगस्त को उनके पति इमरान को पूर्व प्रधान मुख्तियार, मुशर्रफ, साजिद, असलम, पुतन और बबलू पुत्र बच्चन ने समझौते का दबाव बनाने के लिए ग्राम पड़ौलिया की ज्यारत पर बुलाया। उसके बाद में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जहर पीने के बाद इमरान की हालत बिगड़ने लगी। उस समय इमरान ने अपने परिजनों को बताया कि उसे उक्त लोगों ने जहरीला पेय पदार्थ पिलाया है। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन भर्ती होने से पहले ही इमरान की मौत हो गई। पीड़िता गुलशाना ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो उनके पति की जान बच सकती थी। थाना कुंवरगांव पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पूर्व प्रधान मुख्तियार समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed