फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A rat was found in the plate of cheese, the license of the restaurant will be cancelled

Budaun News: पनीर की प्लेट में निकला था चूहा निरस्त होगा ढाबे का लाइेंसस

Wed, 03 Sep 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A rat was found in the plate of cheese, the license of the restaurant will be cancelled
बदायूं। बिल्सी कस्बे के बिसौली–कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित मुस्कान ढाबा में परोसे गए भोजन में चूहा निकलने के बाद उसका लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। फिलहाल मामला प्रकाश में आने के बाद से ढाबा बंद कर संचालक फरार है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बिल्सी के व्यापारी निशांत माहेश्वरी अपने मित्र के साथ मुस्कान ढाबा में भोजन करने गए थे। भोजन के अंतिम चरण में पनीर की प्लेट में अचानक चूहा निकल आया। व्यापारी ने तत्काल इसका वीडियो बना लिया और हंगामा किया। स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा लिया था, लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिलेभर में यह चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव के नेतृत्व में टीम मुस्कान ढाबा पहुंची। हालांकि, मौके पर ढाबा बंद मिला। ऐसे में निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम को लौटना पड़ा। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। सार्वजनिक स्थलों पर परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। ढाबे का लाइसेंस निरस्त करने के साथ अन्य दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed