फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A pregnant woman died, and her husband and in-laws have been accused of murder.

Budaun News: गर्भवती की मौत, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Tue, 23 Dec 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A pregnant woman died, and her husband and in-laws have been accused of murder.
कुसुमा का फाइल फोटो।
बदायूं। गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सर्वा कपरुआ के रहने वाले रणधीर सिंह यादव ने बताया कि उसने अपनी बहन कुसुमा की शादी छह साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी रवि के साथ की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट किया करते थे। बहन गर्भवती थी। उसको प्रसव होने वाला था। इसी दौरान पति समेत परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके पेट में चाेट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उसको सूचना मिली कि उसकी बहन की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ जब वह बहन के घर पहुंचा तो देखा कि परिवार के लोग घर पर नहीं हैं। शव घर में पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed