{"_id":"626e379aca6fbf50e1368eaf","slug":"a-policeman-who-went-to-catch-criminal-in-badaun-was-beaten-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बदायूं में गैंगस्टर को पकड़ने गए दरोगा पर टूट पड़ा परिवार, मारपीट में हुए घायल, बुलानी पड़ी दूसरी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बदायूं में गैंगस्टर को पकड़ने गए दरोगा पर टूट पड़ा परिवार, मारपीट में हुए घायल, बुलानी पड़ी दूसरी टीम
Sun, 01 May 2022 01:02 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 May 2022 01:02 PM IST
सार
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार सुबह दरोगा सत्यपाल पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर अमजद की तलाश में गए थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान अमजद व उसके परिवार के लोग दरोगा से भिड़ गए और उनसे मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में दरोगा से मारपीट का मामला सामने आया है। गैंगस्टर की तलाश में गए दरोगा पर आरोपी व उसका परिवार टूट पड़ा। इसके बाद मौके पर दूसरी टीम भी बुलानी पड़ी। तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। इस दौरान पीड़ित दरोगा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार सुबह दरोगा सत्यपाल पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर अमजद की तलाश में गए थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान अमजद व उसके परिवार के लोग दरोगा से भिड़ गए और उनसे मारपीट कर दी। इसके बाद सूचना देकर और पुलिस बुलानी पड़ी तब आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। वहीं मारपीट में दरोगा व अमजद दोनों लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन