{"_id":"6932f36e63803ab0c60d877f","slug":"a-police-team-that-went-to-apprehend-a-criminal-who-was-going-to-surrender-in-court-was-attacked-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया बदमाश, पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, वकीलों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया बदमाश, पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, वकीलों पर मारपीट का आरोप
Fri, 05 Dec 2025 08:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:30 PM IST
सार
सराफा बाजार में एक व्यापारी की दुकान पर बदमाश समान्य ग्राहक बनकर आया था और तीन सोने की चेनें लेकर फरार हो गया था। आरोपी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। व्यापारियों ने आरोपी पर अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया बदमाश, पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में आठ दिन पहले सराफा की दुकान से साढ़े पांच लाख रुपये कीमत की तीन सोने की चेन लेकर एक बदमाशा भाग गया था। पुलिस टीम उसी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। व्यापारियों ने भी आरोपी पर 51 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस को भनक लगी कि आरोपी वकीलों के जरिए से आत्मसमर्पण करने कोर्ट में आ रहा है। इस पर पुलिस कोर्ट परिसर के बाहर लग गई। जैसे ही आरोपी कोर्ट परिसर में घुसा, पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान कुछ वकील आ गए और आरोपी को छुड़ाकर पुलिस के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपी भाग गया। पुलिस व वकीलों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक वकील भी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में मोहित की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि 28 नवंबर काे आरोपी पहले सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में आया और चेन देखने का बहाना बनाया। थोड़ी देर बातचीत के बाद उसने अचानक तीन चेनें उठाकर भागने की कोशिश की। आसपास के लोग और व्यापारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी किसी तरह निकलकर भाग गया था। आरोपी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। व्यापारियों ने आरोपी पर अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार उसकी लोकेशन पर पुलिस काम कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण करने आ रहा है। पता लगा कि वह वकीलों के माध्यम से कोर्ट पहुंचेगा। पुलिस सादा वर्दी में कोर्ट परिसर के बाहर लग गई। शाम करीब चार बजे जैसे ही पुलिस ने आरोपी को अकेले कोर्ट परिसर में प्रवेश करते देखा तो उसको दबोच लिया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ वकील आ गए और पुलिस के साथ भिड़ गए। आरोपी को छुड़ा लिया। कोर्ट परिसर में चौकी मायवीयगंज पर तैनात दरोगा हितेश कुमार को वकीलों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। साथ आए पुलिस कर्मी दरोगा को पिटते हुए छोड़कर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी, एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर आ गए। तब तक वकील वहां से निकल गए। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चेन लूट करने वाला आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण करने आ रहा है। इसी को लेकर पुलिस कोर्ट परिसर के बाहर लगी थी। आरोपी तेजी से कोर्ट परिसर के अंदर घुसा तो एसआई भी उसका पीछा करते हुए घुस गए। अधिवक्ताओं के द्वारा दरोगा के साथ अभद्रता करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी