फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A person becomes happy or unhappy not because of the planets but because of his actions.

Budaun News: मनुष्य ग्रहों से नहीं, अपने कर्मों से बनता है सुखी या दुखी

Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A person becomes happy or unhappy not because of the planets but because of his actions.
गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। स्रोत
बिल्सी। गुधनी गांव में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग हुआ। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ हुई। वैदिक विदुषी आचार्य तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य संजीव रूप ने वैदिक सिद्धांतों पर आधारित प्रवचन दिए।
विज्ञापन


आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन का सुख-दुख ग्रहों से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से तय होता है। उन्होंने समझाया कि यदि कोई व्यक्ति जन्म से ही समृद्ध परिवार में जन्म लेता है, उसे अच्छे संस्कार और संपत्ति प्राप्त होती है, तो यह उसके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का फल है। वहीं, जो व्यक्ति दरिद्रता में जीवन व्यतीत करता है, ऋण से ग्रस्त रहता है या कठिनाइयों से जूझता है, वह अपने पूर्व जन्म के बुरे कर्मों का परिणाम भोग रहा होता है। आचार्य ने कहा कि कर्म ही भाग्य का निर्माता है। तृप्ति आर्य ने कहा कि अब तो कुछ लोग राम और रावण की तुलना जाति के आधार पर करने लगे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राम न्याय, मर्यादा और धर्म के प्रतीक हैं। रावण अन्याय और अहंकार का प्रतीक है। इस अवसर पर मोना रानी, अगरपाल सिंह, राकेश आर्य, सत्यम आर्य, सूरज वती देवी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed