{"_id":"66b6a9e6e64fb251bd039187","slug":"a-pakkad-tree-fell-on-the-road-during-rain-the-highway-was-jammed-for-two-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1018-123881-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश में सड़क पर गिरा पाकड़ का पेड़, दो घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश में सड़क पर गिरा पाकड़ का पेड़, दो घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
अलापुर में बारिश से गिरे पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े ऑटो और रेड़ी हुई क्षतिग्रस्त। संवाद
बदायूं/अलाुपर। शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खड़ा पाकड़ का पेड़ गिर गया। हाईवे पर दो घंटे तक जाम रहा। पेड़ गिरने से एक ऑटो और एक ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी काटने का आरा मंगवाया और पेड़ को कटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
शहर में बारिश हल्की हो रही है। देहात क्षेत्र के अलापुर कस्बे में झमाझम बारिश हुई। तीन घंटे की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं। तेज हवा के चलते पेड़ सड़कों पर जा गिरे, जिससे आवागमन भी बाधित रहा है। एमएफ हाईवे पर पाकड़ का पेड़ गिरने से कांवड़िया भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर बारिश में जमकर थिरके। शहर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से हल्की हल्की बारिश की फुहार पड़ना शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन उमस ने परेशान भी किया।
बारिश का पानी दुकानों में घुसा
अलापुर। तेज बारिश के चलते बारिश का पानी मार्केट में भर गया। कई दुकानों में पानी भर गया। बाजार में पानी भरने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया। बरसात बंद होने के एक घंटे बाद पानी निकला तो व्यापारियों ने राहत की सांस ली।