{"_id":"6a6903906bc8e49b0807419e","slug":"a-one-kilometer-long-ghat-featuring-floating-barricades-is-being-prepared-modeled-after-the-kumbh-adg-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169558-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ की तर्ज पर फ्लोटिंग बैरिकेड्स लगा एक किमी का घाट हो रहा तैयार : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ की तर्ज पर फ्लोटिंग बैरिकेड्स लगा एक किमी का घाट हो रहा तैयार : एडीजी
विज्ञापन
कांवड़ को लेकर कछला में हो रही तैयारियों का जायजा लेते एडीजी, डीआईजी को जानकारी देते डीएम। स्रो
बदायूं। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस लाइन बदायूं में मंगलवार देर शाम उच्च स्तरीय समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान एडीजी ने जीरो इन्सीडेंट जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न कराने पर विशेष बल दिया। एडीजी ने बताया कि इस बार घाट पर लोगों की सुरक्षा देखते हुए कुंभ की तर्ज पर फ्लोटिंग बैरिकेड्स लगाकर एक किलोमीटर के घाट तैयार किए जा रहे हैं। गहरे पानी की साइड में जाली भी लगाई जा रही है।
पुलिस लाइन में एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा, एसपी संभल कृष्ण कुमार, एसपी दक्षिणी बरेली अंशिका वर्मा और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। एडीजी ने निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने पाए। सभी अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें। किसी भी सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करें।
विशेष रूप से निर्देश दिए कि जनपद बदायूं की सीमाओं से जुड़े बरेली, संभल एवं शाहजहांपुर के साथ निरंतर आपसी समन्वय स्थापित रखा जाए। इन जनपदों से संबंधित सीमावर्ती थानों के मध्य प्रभावी संवाद एवं समन्वय सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सूचना आदान-प्रदान और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की कार्ययोजना लागू करें।
विज्ञापन
एडीजी ने अफसरों संग कछला घाट की व्यवस्थाएं परखीं
एडीजी ने डीआईजी बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्त तैयारियों का अवलोकन किया।
कछला घाट पर बनेगा बरेली का सब कंट्रोल रूम
एडीजी ने पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक किलोमीटर पर एक पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। बरेली और पीलीभीत की ओर से आने-जाने वाले कांवड़ियों की संख्या का सही तरह से आकलन करने और दोनों जिलों की पुलिस से सही समन्वय स्थापित करने के लिए कछला घाट पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे काफी सहूलियत मिलेगी। घाट पर गहरे पानी वाली जगह को रेड जोन घोषित किया है। इसको टिनशेड लगाकर कवर किया जा रहा है।
कांवड़ियों की संख्या के हिसाब से रहेगा डायवर्जन
डीआईजी अजय साहनी ने डायवर्जन बात करते हुए प्रथम चरण में तीन दिन वाला डायवर्जन लागू किया जाएगा। अगर कांवड़ियों की संख्या लगातार रूट पर बनी तो फिर प्रभावी रूप से डायवर्जन लागू किया जाएगा। वहीं बच्चों के स्कूल की छुट्टी को लेकर उन्होंने बताया कि अगर शनिवार में ज्यादा भीड़ भाड़ रहती है तो इसका निर्णय डीएम कर सकते हैं।