{"_id":"603a91a58ebc3ee9255720bc","slug":"a-nine-year-old-boy-was-strangled-did-not-identify-badaun-news-bly4388367157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर मारा गया था नौ वर्षीय बालक, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर मारा गया था नौ वर्षीय बालक, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी इलाके के ग्राम पुसगवां में जिस तरह अज्ञात बालक का शव बरामद हुआ था और हत्या का अनुमान लगाया जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। बालक की गला घोटकर ही हत्या की गई थी। उसके बाद शव को गन्ने के खेत में पतेल से छिपा दिया गया था।
तीन दिन पहले पुसगवां गांव में एक गन्ने के खेत में पतेल से दबा हुआ बालक का शव बरामद हुआ था। जब स्थानीय लोगों ने खेत से दुर्गंध आती महसूस की तो पुलिस को सूचना दी गई थी। उसके बाद बालक के शव को पतेल से निकाला गया था। उसका शव निर्वस्त्र हालत में था। गांव वाले उसी समय अनुमान लगा रहे थे कि बालक की हत्या की गई होगी। पुलिस ने उसके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन उसका नाम पता नहीं चल पाया। इससे बालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था।
शनिवार को उसका शव रखे पूरे 72 घंटे हो गए। इससे बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या बताई गई है। पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। अभी तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बालक कहीं बाहर से अगवा करके लाया गया था। उसके बाद उसकी गन्ने के खेत में हत्या कर दी गई।