फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A married woman left her four-year-old daughter and eloped with her lover.

Budaun News: चार साल की बेटी को छोड़ विवाहिता प्रेमी के साथ गई

Thu, 01 Jan 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A married woman left her four-year-old daughter and eloped with her lover.
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में गाजियाबाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी चार वर्षीय पुत्री को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति ने थाना बिनावर में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के यमुना सिटी, बदरपुर में रहकर नौकरी करता है। उसकी पत्नी और चार साल की बेटी भी उसके साथ वहीं रहते थे। पीड़ित के अनुसार, 16 दिसंबर को उसकी पत्नी अचानक घर से कहीं चली गई। बाद में जानकारी मिली कि उसका एक परिचित दोस्त पहले से उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पत्नी से हुई और कथित तौर पर वह उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। वहीं पीड़ित की मां का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed