फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man chased and beat three people for not giving way to his scooter in budaun

Budaun News: स्कूटी को साइड न देने पर युवक ने तीन लोगों को दौड़ाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा रुदायन में युवक ने तीन लोगों को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
man chased and beat three people for not giving way to his scooter in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में मामूली विवाद में तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार एक युवक ने तीन व्यक्तियों को सरेराह दौड़ाकर पीट दिया। मामला 15 फरवरी अपराह्न करीब दो बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

विज्ञापन


सहसवान निवासी अब्दुल सलाम अपने दो साथियों के साथ रुदायन कस्बे से होकर गुजर जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर आठ रुदायन निवासी अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी पर पीछे से आया और हॉर्न बजाया। रास्ता न देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपी अक्षय कुमार ने गाली-गलौज करते हुए तीनों पीड़ितों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच सड़क पर हुए इस हंगामे से मौके पर अफरातफरी मच गई। तीनों पीड़ितों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को मारपीट करते और पीड़ितों को भागते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले में चोट पहुंचाने और मारपीट करने से संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस्लामनगर के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed