फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man took two minor sisters and threatening to kidnap the third in budaun

Budaun News: दो नाबालिग बहनों को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, तीसरी के अपहरण की धमकी

Sun, 02 Apr 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

बदायूं के रहने वाले व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों को दूसरे समुदाय का युवक चंडीगढ़ से बहला-फुसला कर ले गया। अब आरोपी तीसरी बेटी को भी अगवा करने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
a man took two minor sisters and threatening to kidnap the third in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों को दूसरे समुदाय का युवक पंजाब के चंडीगढ़ से अगवा कर लाया। बेटियों की तलाश करते हुए परिवार गांव आया तो अब आरोपी उसकी शादीशुदा बेटी के अपहरण की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने गांव में मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि उसी दिन से दूसरे समुदाय के लोग उसके पीछे पड़ गए। भयभीत होकर वह अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ चला गया। 

विज्ञापन

अगवा दो बेटियों का नहीं चला पता 

चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसके परिवार का पीछा चडीगढ़ में भी नहीं छोड़ा। वह उसकी दो नाबालिग बेटियों को अगवा कर ले गया। इसकी एफआईआर पंजाब पुलिस ने दर्ज की, लेकिन उसकी बेटियों को अभी तक तलाश नहीं किया गया।

अब पीड़ित परिवार फिर से गांव आया तो उसको लगातार धमकी मिल रही है। इससे वह गांव से पलायन को फिर मजबूर हुआ है। इस संबंध में एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि पंजाब पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर शिकायत मिली है शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed