फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A man from Firozabad died due to the bus driver's negligence.

Budaun News: बस चालक की लापरवाही से हुई थी फिरोजाबाद के व्यक्ति की मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A man from Firozabad died due to the bus driver's negligence.
उझानी। बदायूं जाते समय सड़क किनारे खड़े फिरोजाबाद के खेतपाल की मौत पर उनके बेटे ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ था।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में नारखी थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात करीब दो बजे हाईवे किनारे कश्यप ढाबा के पास हादसा हुआ था। उस दिन अजय के पिता खेतपाल (55) रिश्तेदार रामचंद्र और कुछ और लोगों के साथ बदायूं जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े थे कि उसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कासगंज के सोरों स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौजूद लोगों ने बस का नंबर भी पढ़ लिया था। खेतपाल के दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग अन्य संस्कार पूरे कराने में जुट गए। इसी वजह से आरोपी बस चालक के खिलाफ शिकायत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अजय की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed