फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A magisterial inquiry has been initiated into the death of Rajesh due to deterioration in his health in the lock-up.

Budaun News: हवालात में तबीयत बिगड़ने से राजेश की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry has been initiated into the death of Rajesh due to deterioration in his health in the lock-up.
बदायूं। दातागंज कोतवाली की हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद अटसेना गांव निवासी राजेश की मौत होने के मामले में जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार को अधिकारी नामित किया है। एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि 20 अक्तूबर तक मजिस्ट्रियल जांच में साक्ष्य एवं बयान दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटसेना में भंडारे के दौरान हुए झगड़े के बाद पुलिस ने गांव निवासी राजेश (28) को पकड़ा था। शांति भंग की कार्रवाई कर राजेश को हवालात में बंद कर दिया गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम से जुड़ा दातागंज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक सिपाही और होमगार्ड राजेश को हवालात गेट पर बोतल से पानी पिलाते लाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे थे। दातागंज पुलिस ने राजेश के भाई हृदयेश की तहरीर पर गांव के ही प्रमोद, अजीत, रघुवीर, धर्मवीर, पप्पू के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने भंडारे में गाना बजाने को लेकर हृदयेश और उसके भाई राजेश के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की थी, जिससे हृदेयश को खुली चोटें और उसके भाई राजेश को गुम चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस प्रकरण में एसडीएम दातागंज ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकरण में कुछ कहना या कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह तहसील दातागंज परिसर स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात कह सकता है। इसके लिए 20 अगस्त तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आकर कोई भी अपनी बात कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed