फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A huge crowd of farmers gathered in the Tiranga Tractor Yatra

Budaun News: तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में उमड़ा किसानों का जनसैलाब

Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of farmers gathered in the Tiranga Tractor Yatra
एआरटीओ चौराहे से किसान नेताओं ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। स्रोत:स्वयं
बदायूं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन की ओर से सभी तहसीलों में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। एआरटीओ चौराहे से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर किसानों ने मार्च किया। सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौदान सिंह, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुबह से ही किसान हरी टोपी पहनकर ट्रैक्टर सजाकर एकत्र हुए। दोपहर करीब एक बजे यात्रा शुरू हुई। इस दौरान किसान नेता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। वहीं, इस्लामिया इंटर कॉलेज में सभा के दौरान राजेश सक्सेना ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी का कानून बनाने, स्कूलों के मर्जर को खत्म करने और डब्ल्यूटीओ से भारत को बाहर करने की मांग की। चौधरी सौदान सिंह ने जिला प्रशासन पर यूरिया खाद में गड़बड़ी व किसानों से लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगली बार सदर तहसील से 200 ट्रैक्टरों का लक्ष्य रखा जाएगा। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बृजभान पटेल, प्रेमपाल सिंह कामरेड,अजय पाल सिंह, पंडित रामकुमार शर्मा, पप्पू सैफी, केसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed