{"_id":"6931f376589c382d41054015","slug":"a-high-tension-pole-fell-on-the-moving-car-of-the-former-municipal-president-badaun-news-c-123-1-sbly1006-152148-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पूर्व पालिकाध्यक्ष की चलती कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पूर्व पालिकाध्यक्ष की चलती कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का पोल
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करती स्थानीय पुलिस। संवाद
बिल्सी। दीननगर शेखपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन का जर्जर पोल अचानक चलती कार पर गिर गया। उस समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय उधर से गुजर रहे थे। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि अनुज वार्ष्णेय और उनका ड्राइवर संजू यादव सुरक्षित बच गए।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे वह अपने स्कूल से ईंट भट्ठे की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दीननगर शेखपुर चौराहे के पास पहुंची, तभी जर्जर हालत में खड़ा बिजली का पोल अचानक उनकी कार पर गिर गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बिजली निगम को सप्लाई बंद करने की सूचना दी। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय हाईटेंशन लाइन में बिजली संचालित थी, अगर सप्लाई समय रहते बंद न की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर प्रभारी एसओ राममेहर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।