फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A girl was raped in Kadar Chowk, her condition is critical

Budaun News: कादरचौक में बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped in Kadar Chowk, her condition is critical
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजेश यादव उर्फ खन्ना। पुलिस विभाग
बदायूं/कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात रामलीला देखने गई 11 वर्षीय बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तलाश में जुटे परिजन को पास में ही एक सुनसान स्थान पर आरोपी बालिका को कपड़े पहनाता हुआ मिल गया। लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। बालिका को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका बृहस्पतिवार की देर शाम अपनी मां और बहन के साथ गांव में चल रही रामलीला देखने गई थी। रात लगभग 12 बजे बालिका लघुशंका करने के लिए एक सुनसान स्थान पर जा रही थी। तभी गांव का एक युवक उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका बेहोश हो गई और उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी बालिका को निर्वस्त्र हाल में बेहोशी की हालत में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

इधर, जब वह काफी देर तक बालिका रामलीला में नहीं पहुंची तो परिजन व आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक अपने घर से कपड़े लाकर किशोरी को पहनाने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां परिजन पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। किशोरी को गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही आरोपी राजेश यादव उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसका चालान कर दिया गया। किशोरी का उपचार महिला जिला अस्पताल में चल रहा है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजेश यादव उर्फ खन्ना। पुलिस विभाग

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजेश यादव उर्फ खन्ना। पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed