{"_id":"686d71d680ba88f619016a7a","slug":"a-five-year-old-child-and-a-teenager-died-due-to-electric-shock-from-a-high-tension-wire-badaun-news-c-123-1-bdn1011-142685-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन तार के करंट से पांच साल के बच्चे ओर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन तार के करंट से पांच साल के बच्चे ओर किशोर की मौत
विज्ञापन
दुष्यंत का फाइल फोटो।
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव सिरसाठेर में मंगलवार सुबह बरातघर की छत पर रखे हाईटेंशन तार पर पैर पड़ने से पांच साल के बच्चे को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव सिरसाठेर निवासी हेमराज का बेटा दुष्यंत (5) मंगलवार सुबह बच्चों के साथ गांव के बरातघर की छत पर खेलने गया था। पिता ने बताया कि छत के नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रहीं है। तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का एक तार छत पर आ गया है। उस पर दुष्यंत का पैर खेलते समय पड़ गया। इससे उसे करंट लगा और वह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना होते ही अन्य बच्चे चीख पुकार करते हुए घर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही दुष्यंत के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पिता ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बालक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
हाईटेंशन तार के करंट से किशोर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिनावर थानाक्षेत्र के गांव वरीसमसपुर में मंगलवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के करंट से किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
बिनावर थानाक्षेत्र के गांव वरीसमसपुर निवासी मुन्नेयार अली के घर उनके दिल्ली निवासी साले का बेटा जीशान अली (17) मुहर्रम में आया था। मंगलवार दोपहर को वह गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मैच खेल रहा था। मैच खेलते समय गेंद छत पर चली गई। वह गेंद उठाने स्कूल की बाउंड्री पर चढ़ा था। इसी बीच बाउंड्री के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से किशोर को करंट लग गया। इससे झुलसकर किशोर की मौके हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर घटना की जानकारी दी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इसके चलते ग्रामीणों व परिजनों ने डंडे की मदद से हाईटेंशन का तार ऊंचा कर किशोर का शव उतारा। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।