फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fine of three lakh rupees for selling tur dal

Budaun News: अरहर की घुनी दाल बेचने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 29 Jun 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
A fine of three lakh rupees for selling tur dal
बदायूं। खाद्य विभाग की जांच में विशाल मेगा मार्ट से लिया गया अरहर की दाल का नमूना अधोमानक पाया गया है। दाल में हल्का घुन भी लगा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इसमें विशाल मेगा मार्ट पर तीन लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है। साथ ही गाजियाबाद की महालक्ष्मी नमकीन कंपनी पर दो लाख का जुर्माना लगा है। इसी कंपनी का माल बेचने पर दुकानदार कृष्णवीर पर 25,000 रुपये का अर्थदंड डाला गया है। कंपनी ने ब्रांड की शर्तों को पूरा नहीं किया था।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पिछले साल कई मुकदमे एडीएम प्रशासन की कोर्ट में दायर किए गए थे। इसमें दहगवां की जाइडस दुग्ध कंपनी लिमिटेड के दूध की जांच में फैट मानक से कम मिला था। तीन लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है। इसके अलावा शहर की आवास विकास कॉलोनी में स्थित शिव ट्रेडर्स से बादाम का नमूना लिया। नमूना अधोमानक पाया गया। ऐसे पर शिव ट्रेडर्स के संचालक विवेक गुप्ता पर एक लाख रुपये जुर्माना डाला गया है। इस वित्तीय वर्ष में एडीएम प्रशासन की कोर्ट अप्रैल में 11, मई में 24 और जून में 15 मामलों में फैसले सुना चुकी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने शुक्रवार को बताया कि विशाल मेगा मार्ट पर मई में जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन



मिश्रित दूध के छह मामलों में लगाया जुर्माना
जिले में दूधियों की ओर से घरों पर पहुंचाए जाने वाले दूध में मिलावट आम बात बन गई है। अब तो डेयरियों पर भी सही दूध नहीं मिल पा रहा है। मई में आए फैसलों में छह लोगों को मिश्रित दूध में फैट कम मिलने पर जुर्माना डाला गया है। इसमें दहगवां की ज्वाइन डेस्क दुग्ध कंपनी पर तीन लाख, बुर्रा फतेहपुर निवासी संजीव पर दो लाख, बिसौली के शुद्धपुर निवासी पृथ्वीराज पर एक लाख रुपये जुर्माना डाला गया। इसके अलावा यशपाल पर डेढ़ लाख, अनिल कुमार पर 40,000 राजकुमार पर 25,000 जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम जिलेभर में नियमित छापा मार कार्रवाई कर रही है। विशाल मेगा मार्ट से अरहर की दाल का नमूना लिया था, जो जांच में अधोमानक मिला। कोर्ट ने कंपनी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मिश्रित दूध से लेकर छैना, डबल रोटी, पनीर के नमूने लिए थे। वह भी फेल निकले हैं। उन पर भी जुर्माना डाला गया है। - सीएल यादव, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed