{"_id":"69791892773fb7e4c50af7f4","slug":"a-fight-broke-out-on-republic-day-they-were-pressuring-him-not-to-contest-the-elections-badaun-news-c-123-1-bdn1024-155901-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणतंत्र दिवस पर मारपीट, चुनाव न लड़ने का बना रहे थे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणतंत्र दिवस पर मारपीट, चुनाव न लड़ने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
पूर्व प्रधानपति रामसेवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। फोटो - वीडियोग्रेव
कुंवरगांव। ग्राम पंचायत बनेई के मजरा बनगवां में गणतंत्र दिवस के दिन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम बनगवां निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामसेवक ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह वह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के बुलावे पर शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सामने गांव के ही मुनेन्द्र, राजवीर पुत्रगण रामदास, रामदास पुत्र हरिकिशन और अनिल पुत्र राजवीर ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल कर घर की ओर जाने लगा, इतने में आरोपियों ने उसके साथ फिर से मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं। ग्रामीण भी उनके खिलाफ बोलने से डरते हैं। रामसेवक ने आरोप लगाया कि वह आगामी ग्राम प्रधान चुनाव दोबारा लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इसी को लेकर विरोधी पक्ष लगातार दबाव बना रहा है। हमले का उद्देश्य उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। संवाद