फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A farmer returning from his field was attacked and injured by a bull.

Budaun News: खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमलाकर किया घायल

Sat, 18 Oct 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning from his field was attacked and injured by a bull.
सांड़ से घायल हुए धर्मवीर। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में शुक्रवार की शाम खेत से घर लौट रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने सांड़ से किसान को बचाया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां किसान की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव खैरी निवासी धर्मवीर कश्यप पुत्र द्वारिका प्रसाद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने सरसों के खेत की निराई करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बनी पुलिया के निकट एक सांड़ ने पीछे से आकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। सांड़ ने कई बार उन्हें उठाकर जमीन पर पटका।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे लोगों ने चीख पुकार सुनकर धर्मवीर को काफी मशक्कत के बाद बचाया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के लोगों का कहना है उनके पैर में करीब 45 टांके आए है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी छह अक्तूबर की शाम गंगासरन माहेश्वरी पुत्र भगवानदास को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे है। गांव के लोगों ने सांडों को शीघ्र पकड़वा कर गोशाला में बंद कराए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed