फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A farmer died due to the current left in the farm fence

Budaun News: खेत की बाड़ में छोड़े करंट से किसान की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A farmer died due to the current left in the farm fence
घटनास्थल पर जांच करते उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह व मौजूद ग्रामीण। संवाद
उसावां। रतेनगला गांव के किसान को खेत की बाड़ में छोड़ा गया करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई है। कुछ दिन पहले एक सियार की भी यहीं पर करंट लगने से मौत हो चुकी है। किसान की मौत से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रतेनगला गांव निवासी किसान सोनपाल (45) बुधवार सुबह शौच के लिए खेकी तरफ गए थे। वह खेत की मेड़ से पैदल जा रहे थे। इसी बीच एक खेत के चारों ओर लगाए गए लोहे के तार में आ रहे करंट से उन्हें झटका लगा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसान को करंट से चिपका देखा तो उन्हें डंडे से छुड़ाया। जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन किसान के शव को घटनास्थल पर ले आए। खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाए। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में किसान के भतीजे सुनील ने बताया, खेत मालिक ने लोहे के तार में करंट छोड़ रखा था। इससे एक सियार की भी मौत हुई है। उनके चाचा अविवाहित थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

---------
खेत मालिक व बंटाईदार पर दो मुकदमे
बदायूं। उसावां पुलिस ने बुधवार शाम खेत की बाड़ में छोड़े गए करंट से किसान और सियार की मौत के मामले में खेत मालिक और बंटाईदार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। सियार की मौत का मुकदमा वन दरोगा अशोक कुमार ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि गांव रतेनगला के राजेश्वर बाबा का खेत है। उनके बंटाईदार राजपाल ने खेत के चारों तरफ लोहे के तार में बिजली का करंट छोड़ रखा था। इससे सियार की मौत हुई है। पशु चिकित्सक ने सियार का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह करंट आई है। दूसरा मुकदमा मृतक किसान सोनपाल के भाई उदयपाल ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व भारतीय विद्युत अधिनियम संशोधन की धारा लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed