{"_id":"6a41634f741a10fb5c073db6","slug":"a-dispute-over-shopping-led-to-a-fight-reports-say-badaun-news-c-123-1-bdn1010-167245-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खरीदारी पर विवाद के बाद मारपीट, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खरीदारी पर विवाद के बाद मारपीट, रिपोर्ट
विज्ञापन
बिसौली। खरीदारी के दौरान विवाद के चलते पहले दुकानदार ने पीटा, उसके बाद उसके सहयोगियों ने रास्ते में मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और छोटे भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित अंकित शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी ग्राम फतेहपुर ने पुलिस को बताया कि 25 जून की रात करीब 10 बजे वह गांव की एक दुकान पर सिगरेट और गुटखा खरीदने गया था। आरोप है कि उसने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया, लेकिन न तो सामान दिया और न ही रुपये लौटाए।
रुपये मांगने पर दुकानदार ने डंडे से उसके हाथ पर वार कर दिया। आरोप है कि जब वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में परमेश्वरी, वीरेश, देवेंद्र और रूप ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद