फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dilapidated house collapsed in Nagarjhuna, injuring a woman buried under the debris.

Budaun News: नागरझूना में जर्जर मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला जख्मी

Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated house collapsed in Nagarjhuna, injuring a woman buried under the debris.
वह मकान जो भरभराकर गिरा था। संवाद
बिल्सी। गांव नागरझूना में बृहस्पतिवार की सुबह एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत महिला को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी डोरीलाल सुबह में मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उनका दस वर्षीय बेटा चंद्रशेखर भी घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी जयवंती घर के अंदर भोजन बना रही थीं। अचानक मकान की कमजोर दीवार और छत धंसकर नीचे गिर गई। इससे जयवंती मलबे में दबकर घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। कई बार इस मकान के ढहने की आशंका जताई गई थी। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed