फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A criminal with a bounty of Rs 25,000 was arrested after 13 years

Budaun News: 13 साल बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी

Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of Rs 25,000 was arrested after 13 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बदायूं। 13 साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को फैजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने टीम की सराहना की है।


थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव गुजरैला निवासी तेजपाल ने वर्ष 2012 में प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ कुर्की आदि की कार्रवाई भी की गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अपराध की बैठक में इसकी जानकारी ली तो उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए थाना पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने शनिवार को दबिश देकर तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed