फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A case of fraud has been filed against the Urban Co-operative Bank manager and his son.

Budaun News: अर्बन को-आपरेटिव बैंक मैनेजर व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been filed against the Urban Co-operative Bank manager and his son.
बदायूं। अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा में लोन के 2.93 लाख रुपया जमा करने पर अधिवक्ता ने कोर्ट में वाद दायर किया। अब कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर और उसके बेटे के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 2018 में स्टेशन रोड स्थित अर्बन कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन अग्रवाल उनके घर आए। कहा लोन का टारगेट पूरा नहीं हुआ है। वह घर बनाने के लिए उसकी बैंक से लोन ले ले। उन्होंने मासिक किश्त चुकाने में असमर्थता जताते हुए लोन लेने से इंकार कर दिया। सचिन ने उनसे कहा कि वह चिंता न करें, लोन की मासिक किश्त वह जमा कर देगा। वह उनको नगद देते रहें। फिर पंकज ने छह लाख रुपये का लोन लेकर घर बनवा लिया।
विज्ञापन

वह अपने लोन का भुगतान समय-समय पर अपने खाते में करते रहे। बैंक मैनेजर सचिन अग्रवाल ने अपने बेटे के खाते से भी धनराशि ली। नौ जून 2025 को वह शाखा प्रबंधक सचिन के पास बैंक गए और अवशेष लोन की एकमुश्त योजना की जानकारी ली। सचिन ने जानकारी नहीं दी। जब उन्होंने लोन खाते का स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि लेने के बावजूद बैंक मैनेजर ने 2.93 लाख रुपये खाते में जमा नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर व उसके बेटे पुलकित अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed