{"_id":"697279ad2fb4dc352c07ca3a","slug":"a-businessman-riding-a-motorcycle-was-attacked-with-an-axe-in-a-minor-dispute-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155653-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मामूली विवाद में बाइक सवार व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मामूली विवाद में बाइक सवार व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
बदायूं। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में तब्दील हो गया। बाइक से जा रहे युवक पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया व परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ सैकड़ों व्यापारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओवरब्रिज के पास मैकूलाल चौकी निवासी नितिन गुप्ता शादी विवाह में नोटों के हार बनाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह किसी काम से छह सड़का बाइक से गए थे। लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गांधी ग्राउंड के पास स्थित शिव मंदिर के पास शाम करीब आठ बजे चलती बाइक पर अचानक कुल्हाड़ी से एक अज्ञात ने हमला कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी मौके से भाग गया।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।