फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bus full of baraatis overturned in a ditch at the turn of Ataina bridge, nine injured

Budaun News: अटैना पुल के मोड़ पर बरातियों से भरी बस खंती में पलटी, नौ घायल

Fri, 21 Feb 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A bus full of baraatis overturned in a ditch at the turn of Ataina bridge, nine injured
उसहैत के अटैना मोड़ पर खंदी में खड़ी बस मौके पर जुटे लोग। संवाद - फोटो : वायरल बैनामा
उसहैत। थाना क्षेत्र के अटैना पुल के मो़ड़ पर विदा कराकर लौट रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। इनमें पांच घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बरात फर्रुखाबाद जिले से बरेली लौट रही थी।
विज्ञापन

हादसा अटेना पुल के मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांसबोझ निवासी हेम प्रकाश मौर्य के बेटे आशीष कुमार की शादी फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव इजौर निवासी सुरेंद्र सिंह मौर्य की बेटी मानसी मौर्य के साथ हुई है। प्राइवेट बस में सवार होकर करीब 60 बराती बुधवार को बरेली से इजौर गांव गए थे। बृहस्पतिवार सुबह बरात बरेली लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच अटैना मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। बस ने खंती में गिरते ही दो पलटे खाए, जिससे बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पलटी बस में सवार बरातियों को बाहर निकलना शुरू किया। डायल 112 व थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसओ विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में नौ बाराती घायल हुए। इनमें पांच गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल बरातियों को जिला अस्पताल भिजवाया। शेष मामूली घायलों को गांव में ही डॉक्टर से प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे के पिता ने दूसरी बस से घर भिजवा दिया।
एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि पुल पर मोड़ होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेष बरातियों को मामूली चोटें आईं हैं।




ये हुए गंभीर रूप से घायल
हादसे में विजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी दियोरिया, सोनू पुत्र प्रेमशंकर निवासी इज्जतनगर, देवेंद्र पाल पुत्र नत्थू निवासी बांस बोझ, मुरली सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी बहेड़ी और पीतम राम पुत्र माखनलाल निवासी बहेड़ी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसहैत के अटैना मोड़ पर खंदी में खड़ी बस मौके पर जुटे लोग। संवाद

उसहैत के अटैना मोड़ पर खंदी में खड़ी बस मौके पर जुटे लोग। संवाद- फोटो : वायरल बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed