{"_id":"69bdacdb3385d95a44006c9d","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-sot-river-with-an-amount-of-rs-1438-crore-approved-badaun-news-c-123-1-sbly1006-159777-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी पर बनेगा पुल, 14.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी पर बनेगा पुल, 14.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम शहजादनगर से रजलामई संपर्क मार्ग पर सोत नदी पर पुल निर्माण के लिए शासन से 14.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। यह स्वीकृति विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मिली है। सेतु निर्माण के बाद दर्जनों गांवों के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा।
ग्रामीणों को लंबे समय से इस मार्ग पर पुल न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के समय स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जिससे किसानों और आमजन को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी। पुल बनने के बाद न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि कृषि कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों और दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि वह क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बताया कि यह पुल क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ग्रामीण जीवन को सुगम बनाएगा। साथ ही, कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी मजबूत करेगा।