फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A bridge will be built on the Mahawa river between Baderia and Jarifpur at a cost of Rs 25 crore

Budaun News: बड़ेरिया जरीफपुर के बीच महावा नदी पर 25 करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Mahawa river between Baderia and Jarifpur at a cost of Rs 25 crore
 बडेरिया-जरीफपुर गांव बीच इसी महावा नदी पर बनेगा पुल। फाइल फोटो
बदायूं। सहसवान तहसील के गांव बड़ेरिया और जरीफपुर के बीच 25 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण होना है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अब सेतु निगम के अधिकारियों ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही यहां पुल का निर्माण शुरू हो सकेगा। पुल बनने 24 गांवों के करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी। उनको 10 किलोमीटर का फेर बचेगा।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के गांव बड़ेरिया और जरीफपुर गढि़या के बीच महावा नदी बहती है। अमूमन यह नदी सूखी रहती है, लेकिन बारिश के दिनों में यह उफनाती है। उस दौरान कुछ महीनों तक बाढ़ की स्थिति रहती है। इससे दोनों तरफ के 24 गांवों का संपर्क टूट जाता है। यहां बनी पुलिया भी पानी में डूब जाती है। ऐसे में काफी समय से लोग यहां पर पुल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर तहसील और जिलास्तरीय अधिकारियों से यहां पर पुल बनवाने की मांग की, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। करीब दो साल पहले बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने यहां पुल बनवाने के लिए शासन को पत्र लिखा था। उसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी। शासन ने 120.65 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। मंजूरी मिलने के बाद से सेतु निगम इसकी टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है। जल्द ही यहां पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि महावा नदी पर पुल बन जाने से बरसात में आवागमन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर बचेगा
अभी जिन लोगों को कछला से जरीफपुर गढ़िया जाना होता है। वह कछला, सहसवान होते हुए जरीफपुर गढ़िया जाते हैं। उनकाे कछला से 20 किलोमीटर सहसवान, उसके बाद जरीफपुर गाढि़या 14 किलोमीटर जाना पड़ता है। अगर गांव बड़ेरिया से जरीफपुर गढि़या के बीच में पुल बन जाने पर लोगों को कछला से सहसवान जाने की जरूरत नहीं होगी। वह सहसवान से काफी पहले बड़ेरिया गांव होते हुए जरीफपुर गढि़या जा सकेंगे। इसमें करीब 10 किलोमीटर का फेर बचेगा।


कोट
- महावा नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, उसकी मंजूरी मिल चुकी है। अब निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। 120.65 मीटर लंबे पुल का निर्माण 25 करोड़ रुपये से होगा। - अरुण कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed