फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A boy travelling from Himachal on the roof of a bus faints

Budaun News: हिमाचल से बस की छत पर बैठकर आ रहा बालक बेहाश

Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
A boy travelling from Himachal on the roof of a bus faints
वजीरगंज। हिमाचल से बस की छत पर बैठकर बारिश में भीगते हुए अकेले घर आ रहे 12 वर्षीय बालक की ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया। बस का स्टाफ उसे छत से उतारकर बेहोशी की हालत में आंवला रोड पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी जोगेंद्र वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश के बदी जिले में रह रहे हैं। वह वहां किसी फैक्टरी में काम करते हैं। जोगेंद्र का 12 वर्षीय पुत्र शिवम बृहस्पतिवार को अपने पिता से नाराज होकर बदायूं आने वाली प्राइवेट बस की छत पर बैठ गया। रास्ते में हुई बरसात में वह बुरी तरह भीग गया।
विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए पूरी रात का लंबा सफर और ठंडी हवा से उसकी तबीयत खराब हो गई। वह बस की छत पर ही बेहोश हो गया। वज़ीरगंज पहुंचने पर बस का स्टाफ जब छत पर चढ़ा तो बालक बेहोशी की हालत में मिला। स्टाफ ने उसे आंवला तिराहे पर सड़क किनारे छोड़़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां से उसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिवम ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में अपना नाम-पता बताया। पुलिस की सूचना पर शिवम के परिवार के लोग भी आ गए। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed