{"_id":"69a9cb52e95224fca1053e45","slug":"a-bloody-clash-erupted-over-a-dj-song-with-sticks-stones-and-bricks-being-thrown-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158632-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे पर बज रहे गाने को लेकर खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे पर बज रहे गाने को लेकर खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर
विज्ञापन
कठोली गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट। स्रोत-वायरल वीडियो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कठौली में होली पर डीजे पर बज रहे गाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के ओमकार, किरन, फूल सिंह, नरवेश, कैलाश, शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मारपीट करने वाले 40 से 50 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मारपीट व हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
गांव निवासी ओमकार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। बुधवार को होली के दौरान गांव के ही ठाकुर जाति के लोग डीजे पर गाने चला रहे थे। गाना जाति सूचक चलाने से मना करने पर मारपीट करने लगे। गांव के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद 40-50 लोग एक साथ आ गए और उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को घर से खींचकर सड़क तक ले आए और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि आरोपियों ने सड़क पर डाल-डालकर पिटाई की। साथ ही जाति सूचक गाली भी दीं।
घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, तब तक तो आरोपियों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने 15 नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। थाना पुलिस मौके पर गई थी। गाना बजाने को लेकर मारपीट की गई है। टीम जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। मूर्ति टूटने की भी जांच की रही है। अगर खंडित की गई है तो उसके स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी