{"_id":"66b11952d3128c37220559e6","slug":"a-bengali-doctor-who-went-out-for-a-walk-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123609-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टहलने निकले बंगाली डॉक्टर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टहलने निकले बंगाली डॉक्टर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
डॉ.निरीपन कुमार राय का फाइल फोटो।
अलापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह करीब छह बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से बंगाली डॉ. निरीपन राय (45) की मौत हो गई। वह सुबह हाईवे पर टहलने निकले थे। इसी दौरान सखानू कस्बे के नजदीक हादसा हो गया। दो कांवड़िया उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कांवड़िया कौन थे, अभी उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने बंगाली डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी निरीपन राय मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वह कई साल से सखानू कस्बे में रह रहे थे। वह यहां पर अपना क्लीनिक चलाते थे। साथ में उनके परिवार वाले भी रहते हैं। परिवार वालों का कहना है कि निरीपन राय सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकले थे। वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर टहलते हुए घर लौट रहे थे कि तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते हैं कि सुबह दो कांवड़िया उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। कांवड़िया अपना नाम-पता बताए बिना ही अस्पताल से चले गए थे। उधर, डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया और सूचना अलापुर थाना पुलिस को दी। बाद में बंगाली डॉक्टर की पहचान हुई तो उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि बंगाली डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।