Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 70-year-old Shisham tree fell due to gusts of wind accompanying the rain.

Budaun News: बारिश संग चली हवा के झोंके से गिरा 70 साल पुराना शीशम का पेड़

Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A 70-year-old Shisham tree fell due to gusts of wind accompanying the rain.
उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
उझानी। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश और हवा के तेज झोंकों ने करीब 70 साल पुराने शीशम के पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया। रेलवे स्टेशन रोड पर गिरे पेड़ के मलबे की वजह से आवागमन के साथ ही इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद पालिका कर्मियों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर लिंक रोड मोड़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम के सामने शीशम का पेड़ फुटपाथ पर लगा था। डॉ. गोयल ने बताया कि इस पेड़ को दशकों से वे ऐसे ही देखते आ रहे थे। अनुमानन पेड़ 70 साल से ज्यादा पुराना था। बताया कि पिछले तीन-चार साल से पेड़ सूखने लग गया था। उसकी जड़ें भी कमजोर पड़ गई थीं।
विज्ञापन


यही वजह रही कि बुधवार प्रात: करीब छह बजे बारिश के दौरान तेज हवा के झोंके में वह उखड़ गया। पेड़ की टहनियों समेत मलबे ने पूरा रोड घेर लिया। पूरे इलाके में बारिश का पानी भी भर गया। सड़क पर पड़े मलबे की वजह से स्टेशन से बाजार और लिंक रोड का रास्ता भी बाधित हो गया। छोटे वाहन सवार लोगों को मिल कंपाउंड के रास्ते से होकर निकलना पड़ा। दूसरी तरफ, पुरानी अनाज मंडी होकर भारी वाहन निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद पालिका के प्रभारी सफाई निरीक्षक राजकुमार गुप्ता कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। इससे पहले बिजली कर्मियों ने पेड़ के मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त केबल और तारों को ठीक करने के लिए डालों को काटना शुरू कर दिया। जेसीबी से मोटी डालों और मलबे को हटाने के बाद शाम को स्टेशन मार्ग पर आवागमन सुचारू हो पाया।

चश्मदीद प्रेमपाल ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा, उसी दौरान घंटाघर चौराहे की ओर से ई-रिक्शा निकला था। मोटी डाल की चपेट में आने से ई-रिक्शा बाल-बाल बच गया था।


फोटो- 1
बारिश में तालाब बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
उझानी। करीब आधा घंटा हुई मूसलाधार बारिश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तालाब जैसा बन गया। स्वास्थ्य कर्मी तो अपने केबन में पहुंच गए, लेकिन मरीजों को ओपीडी कक्ष तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। बारिश के चलते मरीजों की संख्या भी कम रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरा परिसर सड़क मार्ग से नीचा है। बारिश के दौरान नाले उफान पर आने से पानी अस्पताल में पहुंच जाता है। शाम करीब तीन बजे पानी कुछ कम हुआ। संवाद





निचले इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी



बिल्सी। बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में करीब तीन से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। करीब पांच एमएम वर्षा से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैल गया, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ ही यातायात भी प्रभावित रहा। संवाद





पीएनबी शाखा में भरा पानी, दो घंटे कामकाज रहा बंद
ककराला। नाला चोक होने की वजह से बारिश के कारण ककराला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पानी भर गया। बैंक परिसर में जलभराव के चलते करीब दो घंटे बैंक का कामकाज बंद रहा। इससे ग्राहकों को परेशानी हुई। बैंक मैनेजर योगेश गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने बाल्टी व पंप से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। बैंक प्रबंधक व स्थानीय दुकानदारों ने नगर पालिका से नाला सफाई की मांग की है।






एक माह पहले खुदवा दी सड़क, बारिश ने बढ़ाई दिक्कत

वजीरगंज। बारिश में कीचड़-पानी से वार्ड नौ और 13 के लोग परेशान रहे। स्कूली बच्चों का जलभराव से निकलना मुश्किल हो गया। वार्ड नंबर नौ व 13 में बर्तन भंडार से लेकर आनंद की दुकान तक सड़क निर्माण का कार्य होना है। इसके लिए करीब 17 लाख रुपये का टेंडर पास हुआ था। ठेकेदार ने एक माह पहले सड़क खुदवा दी, लेकिन काम शुरू नहीं कराया। बारिश के कारण खोदी गई ऊबड़-खाबड़ सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है। इसी रोड पर कन्या पाठशाला है। छात्राओं को कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष नूर सावा ने बताया कि ठेकेदार से बात हुई है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।






दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

म्याऊं। कस्बे में बुधवार सुबह करीब दो घंटे हुई बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। इससे ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि सड़क किनारे बना नाला लंबे समय से चोक पड़ा है। नाले की नियमित सफाई न होने और सड़क से स्वास्थ्य केंद्र का परिसर अपेक्षाकृत नीचा होने से आसपास के मोहल्लों का पानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर जाता है। खंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने बताया है कि स्वास्थ्य केंद्र नीचा होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। सुधार के उपाए तलाशे जा रहे हैं। संवाद






उसावां क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव



उसावां। कस्बा में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। छोटे-छोटे बच्चों ने बारिश का लुफ्त उठाते हुए गलियों में बह रहे पानी में अठखेलियां कीं। कई परिषदीय विद्यालयों में जल भराव हो गया। ब्लाक क्षेत्र के पचदियोरा दीवाननगर, भुंडी, त्रिलोकपुर, नगला शिंभू , रतेनगला, वीलेमई सहित कई विद्यालयों में बारिश का पानी भर गया। जिसे निकलने में काफी समय लगेगा। संवाद








पिछेती मक्का, भट्टा और बैंगन की फसल को हुआ फायदा



सैदपुर। बारिश के कारण सीएचसी परिसर, कन्या संविलयन विद्यालय व नई बस्ती सहित कई गलियों में जलभराव हो गया। वहीं, पिछेती मक्का की फसलों, भट्टा, बैंगन की फसल को काफी फायदा हुआ है। पर्याप्त मात्रा में कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति के अभाव में फसलें सूखने लगी थी। बुधवार को हुई बारिश से किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

उझानी अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed