{"_id":"6a6baf84ae7aa47a5c00cb49","slug":"a-66-kv-wire-fell-onto-an-11-kv-line-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169666-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 11 केवीए की लाइन पर 66 केवीए का तार गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 11 केवीए की लाइन पर 66 केवीए का तार गिरा
विज्ञापन
सैदपुर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के टाउनशिप प्रथम फीडर की 11 केवीए की लाइन पर 66 केवीए की डेड लाइन का तार गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे नगर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को करीब 17 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला गिरधरपुर के पास जा रही 66 केवीए की डेड लाइन का तार 11 हजार केवीए की लाइन पर टूटकर रात करीब दस बजे गिर गया। फॉल्ट की सूचना मिलने पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट सही करने में जुट गई। तार को हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 17 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति पूर्ति भी ठप हो गई और विद्युत संचालित उपकरण भी बाधित हो गये। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया की तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।