फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 5 MVA transformer failed in Ujhani, disrupting supply.

Budaun News: उझानी में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर फेल, आपूर्ति गड़बड़ाई

Sun, 26 Apr 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 26 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A 5 MVA transformer failed in Ujhani, disrupting supply.
उझानी में ट्रांसफॉर्मर के केबल से उठतीं आग की पलटें। संवाद
उझानी। बिजली उपकेंद्र पर लगे दो ट्रांसफॉमरों से पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर फेल हो गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति गड़बड़ा गई।
विज्ञापन

कस्बे के बिजली उपकेंद्र पर 15 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले फेल हुआ तो पूरा लोड 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर आ गया। पहले दिन तो उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अगले दिन शुक्रवार को बार- बार ट्रिपिंग ने घरेलू उपभोक्ताओं को खेल खराब कर दिया। चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार पूरे में छह घंटे से अधिक आपूर्ति नसीब नहीं हुई। रात में भी हर दो- ढाई घंटे के अंतर से कटौती होती रही।
दरअसल, इन्हीं दोनों ट्रांसफॉर्मर से कस्बे के पांचों फीडर संचालित हैं। बता दें कि कस्बे में 21 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। शेड्यूल के अनुरूप तो करीब दो सप्ताह से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


लोड बढ़ा तो जल गई ट्रांसफॉर्मर केबल
- पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर फेल हो जाने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत गली-मोहल्लों में लगे छोटे-छोटे ट्रांसफॉर्मरों को लेकर आ रही है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे स्टेशन रोड पर शिवशक्ति मंदिर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर की केबल जल गई। इसकी सूचना के बाद बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिल कंपाउंड इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिल पाई।
-----------------------------


विधायक हरीश शाक्य ने मांगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
- बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने गर्मी से परेशान लोगों और किसानों की दिक्कतों को समझते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने उझानी, बिल्सी, सहसवान, मुजरिया, कछला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने की वकालत की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक शाक्य से बिजली को लेकर शिकायत की थी।
--------------------------

- पांच एमवीए क्षमता ट्रांसफॉर्मर फेल हो जाने के बाद से आपूर्ति प्रभावित हुई है। फिर भी स्थानीय स्तर से ऐसी व्यवस्था की गई कि उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कत नहीं हो। पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर जल्द आ जाएगा। इसी क्षमता का एक और ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हो चुका है। इसके बाद उपकेंद्र पर ट्रांसफॉमरों की क्षमता 20 एमवीए की हो जाएगी।- प्रशांत वार्ष्णेय, एसडीओ
-------------------------------------
19 घंटे से ठप पड़ी कछला चौराहे की बिजली
नगर पंचायत कछला में बिजली व्यवस्था इस कदर बिगड़ गई है कि पिछले 19 घंटे से कछला चौराहे की बिजली गायब है। इससे हाहाकार मचा हुआ है, आने-जाने वाले श्रद्धालु एवं सवारियों को पानी पीने के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। 19 घंटे बाद भी कोई भी देखने को नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि सुधार न हुआ तो सोमवार को सड़क जामकर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed