फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 300-page charge sheet has been filed against the family of the main accused, Ajay.

Budaun News: मुख्य आरोपी अजय के परिवार के खिलाफ 300 पन्नों का दाखिल हुआ है आरोप पत्र

Fri, 05 Jun 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A 300-page charge sheet has been filed against the family of the main accused, Ajay.
बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने करीब 300 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इन मामलों में जल्द सुनवाई शुरू होने की संभावना है। पुलिस का दावा है कि सभी मामलों में मजबूत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है, ताकि आरोपियों को शीघ्र और कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की हत्या के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार की गतिविधियों की गहन जांच शुरू की थी। हत्याकांड के बाद 25 मार्च को दातागंज निवासी और प्लांट कर्मचारी राहुल मिश्रा ने अजय प्रताप सिंह, उसके भाई केशव और चंद्रशेखर सिंह समेत अभय प्रताप सिंह व शिवम प्रताप सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान सरकारी भूमि पर कब्जा कर बाजार लगवाने और तहबाजारी वसूली करने का मामला भी सामने आया था। इस संबंध में लेखपाल हेम सिंह की तहरीर पर अजय के पिता राजेश सिंह, ताऊ राकेश सिंह और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अजय प्रताप, केशव, चंद्रशेखर, अभय और शिवम प्रताप के नाम भी केस में शामिल किए गए। पुलिस ने इस मामले में भी सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मार्च को सैजनी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस निर्माण कराने के आरोप में एक और केस दर्ज किया गया था। इस मामले में राकेश सिंह, राजेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, केशव, चंद्रशेखर और अभय प्रताप सिंह को नामजद किया गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान, राजस्व अभिलेख और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों मामलों में कुल मिलाकर 20 से अधिक गवाह बनाए गए हैं और करीब 300 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

राशन घोटाले में अजय की मां पर भी कार्रवाई
मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां के नाम संचालित राशन की दुकान की विभागीय जांच में अनियमितताएं और राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने के बाद केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही इस प्रकरण में भी आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।


मुठभेड़ के मामलों की विवेचना अंतिम चरण में

दोहरे हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह और बाद में अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ हुई थी। दोनों घटनाओं में अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन मामलों की विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपी के ताऊ राकेश सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed