फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A 100-meter running track is being prepared at the sports stadium.

Budaun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 मीटर का रनिंग ट्रैक हो रहा तैयार

Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A 100-meter running track is being prepared at the sports stadium.
स्टेडियम में तैयार किया जा रहा है रनिंग ट्रैक। संवाद
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे समय से निर्माण कार्य चलने से मैदान में गड्ढे हो गए थे, जिससे एथलीटों को अभ्यास में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने हाल ही में स्टेडियम का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी परेशानी डीएम को बताई थी, इसके बाद डीएम ने मैदान ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर खेल विभाग ने ट्रैक बनाने का काम तेज कर दिया है। स्टेडियम में मिट्टी समतल कर ट्रैक को दौड़ने योग्य बनाया जा रहा है। जल्द ही इस पर एथलीट अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों और कोचों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि रनिंग ट्रैक बनने से न केवल वर्तमान खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा, बल्कि नए एथलीट भी तैयार हो सकेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि निर्माण कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर का रनिंग ट्रैक तैयार किया जा जा रहा है। इसका काम शुरू करवा दिया गया है। इससे अब एथलीटों को अभ्यास करने में दिक्कत नहीं होगी और आराम से अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed